Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2019 में भी लहराएगा परचम

NULL

11:40 AM Jul 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

जींद: सूबे के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से भले ही एक दर्जन विधायकों की नाराजगी चलने की बातें बाहर आ रही हो, या फिर उन पर कुछेक मंत्रियों के इशारे पर काम करने के आरोप बार-बार लगाते हुए उनको बदलने की बात की जा रही हो, किंतु इसके बावजूद भी प्रदेश में होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव खट्टर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसके लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने अभी से ही डंके की चोट पर ऐलान कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने यह दावा बुधवार को जीन्द में सफीदों रोड़ स्थित एक निजी होटल में होने वाली बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पूर्व पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचण्ड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

प्रदेश में करवाये जा रहे विकास कार्यों के एजेण्डे के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा जायेगा। बराला ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने एक हजार दिन का कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। इस समय अवधि में राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करवाकर साबित कर दिया है कि बीजेपी पार्टी ही सही मायने में प्रदेश का सर्वार्गींण विकास करवा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के दम पर ही पार्टी वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने अब तक प्रदेश में लोगों की आशाओं आंकाक्षाओं के अनुरूप काम किया है। जिसकी प्रशंसा आज प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर द्वारा भाजपा सरकार पर पिछले तीन सालों के दौरान 700 स्कूलों को बंद कराने की तोहमत लगाएं जाने के जवाब में बराला ने कहा कि पूर्व की सरकारों में स्कूलों को बिना बच्चों के ही हांका जा रहा था। स्कूलों को चलाने के नाम पर सरकार को ठगा जा रहा था। भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए जो काम किया, वह अब विपक्षियों को हजम नहीं हो रहा है। स्कूल वहीं बंद किये गए है, जो ना के बराबर चल रहे थे। भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे पर खरा उतरने के लिए कृत संकल्पबद्ध है। इस तरह के आरोप लगाने से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यह बताएं कि कांग्रेस सरकार के दस सालों में स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए क्या कुछ किया गया। एक ओर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समान विकास की सोच को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जो घोषणाएं की थी, उनको सिरे चढ़ाने का काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री खुद घोषित योजनाओं को लेकर अधिकारियों से बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही पूर्व सरकार में कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं लटकी-अटकी पड़ी हो, उनको चलाने का काम तो भाजपा सरकार ने ही किया है। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, बीजेपी उपाध्यक्ष जेपी दलाल, पूर्व सांसद सुरेन्द्र बरवाला, विनोद सिंगला, पुरूषोतम शर्मा, राकेश रेढू, जितेन्द्र रोड़ तथा प्रदेश भर से आये बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उचाना की विधायक प्रेमलता, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सुभाष बराला ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी व अन्य सभी वर्गाे के लिए कल्याण के कार्य किये है। उन्होंने एसवाईएल नहर पर कहा कि एसवाईएल का पानी हर हाल में हरियाणा को मिलेगा। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मुद्दे पर टिप्पणी की जानी है।

– संजय शर्मा

Advertisement
Advertisement
Next Article