Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नेमार की जगह आल्वेस होंगे ब्राजील के कप्तान

रियो डी जनेरियो : नेमार के स्थान पर दिग्गज डिफेंडर दानी आल्वेस को आगामी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है।

07:47 AM May 29, 2019 IST | Desk Team

रियो डी जनेरियो : नेमार के स्थान पर दिग्गज डिफेंडर दानी आल्वेस को आगामी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है।

रियो डी जनेरियो : नेमार के स्थान पर दिग्गज डिफेंडर दानी आल्वेस को आगामी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है। ब्राजीलियाई फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने इसकी पुष्टि की है।  ब्राजील के मुख्य कोच टिटे ने शनिवार को नेमार को अपने निर्णय के बारे में बताया जबकि आल्वेस को रविवार को यह जानकारी मिली। पिछले कुछ महीनों में 27 वर्षीय नेमार विवादों से घिरे रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने पिछले साल सितंबर में आखिरी टीम की कप्तानी की थी। फ्रेंच कप फाइनल के बाद एक प्रशंसक को मारने के कारण फ्रेंच फुटबाल माहसंघ ने नेमार पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के यूरोपीय चैम्पियंस लीग से बाहर होने के बाद रैफरी का अपमान करने के लिए भी उन्हें अप्रैल में तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया था। कोपा अमेरिका में ब्राजील का सामना वेनेजुएला, पेरू और बोलिविया से होगा।
Advertisement
Next Article