पंजाब : CM अमरिंदर ने पार्टी पर विश्वास जताने के लिए लोगों का जताया आभार
पंजाब में कांग्रेस ने 13 में से 8 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। राज्य में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को 2-2 सीटें मिलीं जबकि आपा को सिर्फ एक सीट मिली।
09:09 AM May 25, 2019 IST | Desk Team
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के दो दिनों के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर दोबारा विश्वास जताने के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “लोकसभा चुनाव में अपने समर्थन और कठोर मेहनत से पार्टी को अच्छे परिणाम देने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम पर विश्वास जताने के लिए, धन्यवाद, पंजाब। मैं पंजाब को पहले स्थान पर लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।”
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 13 में से आठ लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। राज्य में भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को दो-दो सीटें मिलीं जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली।
Advertisement
Advertisement