टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमरिंदर सिंह ने अश्विनी चोपड़ा के निधन पर किया शोक प्रकट

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर यह कहते हुए शोक प्रकट किया कि उन्होंने सदैव प्रेस की आजादी की वकालत की।

02:17 PM Jan 18, 2020 IST | Shera Rajput

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर यह कहते हुए शोक प्रकट किया कि उन्होंने सदैव प्रेस की आजादी की वकालत की।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा के निधन पर यह कहते हुए शोक प्रकट किया कि उन्होंने सदैव प्रेस की आजादी की वकालत की।
Advertisement
सिंह ने कहा, ‘‘ अश्विनी कुमार के निधन के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में एक रिक्तता पैदा हो गयी जिसे भरना मुश्किल है।’’ 
उन्हें भद्र नेता, उत्कृष्ट पत्रकार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सासंद अपने अखबार के स्तंभ में पंजाब के विकास एवं कल्याण के मुद्दे सदैव उठाते रहे और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाये रखने के लिए सदैव संघर्ष करते रहे। 
चोपड़ा शनिवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में चल बसे। वह 63 साल के थे। सूत्रों के अनुसार  उन्हें कैंसर था और तीन सप्ताह पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
वह हरियाणा के करनाल से 2014 में सांसद चुने गये थे और पंजाब केसरी के संपादक थे। 
Advertisement
Next Article