टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

प्रियंका की हिरासत पर पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने जताया विरोध

अमरिंदर ने सरकार के कार्यों को मनमाना और दमनकारी करार देते हुए प्रियंका को हिरासत में लेने और उनके लोकतांत्रिक कर्तव्यों को निभाने से रोकने पर सवाल उठाया।

09:55 AM Jul 20, 2019 IST | Desk Team

अमरिंदर ने सरकार के कार्यों को मनमाना और दमनकारी करार देते हुए प्रियंका को हिरासत में लेने और उनके लोकतांत्रिक कर्तव्यों को निभाने से रोकने पर सवाल उठाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक हिरासत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सोनभद्र हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से प्रियंका को नहीं मिलने देने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर रोक लगाकर नए स्तर तक गिर गई है। 
बता दें कि कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका को शुक्रवार को हिरासत में लेते हुए सोनभद्र जाने से रोक लिया गया था। वह जमीन विवाद में 10 जनजातीय लोगों की गोली मारकर की गई हत्या के बाद पीड़ितों से मिलने जा रही थी। 

सोनभद्र हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने खत्म किया धरना

अमरिंदर ने सरकार के कार्यों को मनमाना और दमनकारी करार देते हुए प्रियंका को हिरासत में लेने और उनके लोकतांत्रिक कर्तव्यों को निभाने से रोकने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में किसी भी राज्य सरकार को किसी भी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का दमन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
Advertisement
Advertisement
Next Article