W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमरिंदर सिंह ने केंद्र से कहा : खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि खाड़ी देशों में रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

07:24 PM Jan 05, 2020 IST | Shera Rajput

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि खाड़ी देशों में रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

अमरिंदर सिंह ने केंद्र से कहा   खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित हो
Advertisement
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि खाड़ी देशों में रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
Advertisement
Advertisement
सिंह ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच टकराव के मद्देनजर बने हालात में केवल इंतजार नहीं कर सकता।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार को फौरन क्षेत्र में अपने दूतावासों को निर्देश देना चाहिए कि वहां बसे भारतीयों से संपर्क साधें और उन्हें संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के अलावा ब्रिटेन जैसे अन्य देश भी जरूरत पड़ने पर अपने नागरिकों को वहां से निकालने की तैयारी कर रहे हैं।
सिंह ने केंद्र सरकार से भी इन हालात में घर वापसी चाह रहे सभी भारतीयों को निकालने की योजना बनाने और उसे अंजाम देने को कहा।
मुख्यमंत्री ने एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा कि खाड़ी देशों के भारतीय सीमा से नजदीकी होने के कारण जरूरी हो जाता है कि केंद्र सरकार बिना देरी के हस्तक्षेप करे तथा पश्चिम एशियाई देशों में अपने मिशनों तथा वहां भारतवंशी समुदाय को जरूरी निर्देश जारी करे।
क्षेत्र में बड़ी संख्या में पंजाबी और सिख समुदाय के रहने का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षित वापसी चाहने वालों को हरसंभव मदद करेगी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×