टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमरिन्दर सिंह ने टाडा कैदी गुरदीप सिंह के रिहाई के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

NULL

07:23 PM Jul 18, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगड़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आतंकी गुरदीप सिंह खेड़ को उसके अच्छे आचरण के आधार पर समय से पहले रिहा करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कैप्टन सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारास्वामी को खेड़ का केस में सहानुभूति के आधार पर विचारने के लिए कहा है।

खेड़ को साल 2015 में कर्नाटक की गुलबर्ग त्रेल से अमृतसर केंद्रीय त्रेल भेजा गया था जो यहाँ दोहरी उम्रकैद की सत्रा भुगत रहा है। प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कैप्टन सिंह ने गुरदीप सिंह उर्फ दीप के मामले को विचारने के लिए कर्नाटक के त्रेल विभाग को सलाह देने के लिए श्री कुमारास्वामी के सहयोग की माँग की है। खेड़ दिल्ली और बिदर बम धमाकों के मामलों में दोषी पाये जाने के बाद आई.पी.सी। और टाडा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पिछले 25 सालों से सत्रा काट रहा है।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले अमृतसर त्रिला मजिस्ट्रेट ने भी कर्नाटक सरकार से इस मामले को उठाया था जिसने मौजूदा दिशा -निर्देशों अधीन अपनी असमर्थता त्राहिर की थी। कैप्टन सिंह ने कैदी हरनेक सिंह भप्प को केंद्रीय त्रेल जयपुर से पंजाब की किसी त्रेल में शिफ़्ट करने की प्रक्रिया में तेत्री लाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंदरा राजे को भी पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान के पुलिस प्रमुख ने इस साल जून में गृह विभाग को अपनी सिफ़रिश पहले ही भेजी हुई है और अंतिम मंजूरी का इंतत्रार है।

Advertisement
Advertisement
Next Article