Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमरिंदर बतायेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान को भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मंत्रियों के नाम : पीएलसी

पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह शीघ्र ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलेंगे और उन पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों के नामों के बारे उन्हें बतायेंगे जो कथित रूप से अवैध बालू खनन एवं अन्य भ्रष्टाचार में लिप्त थे।

10:53 PM May 28, 2022 IST | Desk Team

अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में किए गए घोटाले कि देंगे जानकारी
कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यंमत्री अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वह उन सभी पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों के नामों एवं अन्य ब्योरों का खुलासा करने को तैयार हैं, जो उनके मुख्यमंत्रित्व काल में अवैध बालू खनन समेत भ्रष्ट गतिविधियों में कथित रूप से शामिल थे।
अमरिंदर सिंह के बयान पर पुर्व मंत्री रंधावा ने कि टिप्पणी
पूर्व मुख्यमंत्री का बयान पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की इस टिप्पणी के जवाब में आया कि राज्य सरकार को उनके मुख्यमंत्रित्व काल में भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहे पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों के नाम जानने के लिए पंजाब पुलिस को उनसे पूछताछ करने का आदेश देना चाहिए।
अमरिंदर सिंह ने रंधावा के खिलाफ सबूत सार्वजनिक करने की थी बात
पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 26 मई को अमरिंदर सिंह और रंधावा को तब के कांग्रेसी मंत्रियों के भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के सबूत को सार्वजनिक करने को कहा था।
पटियाला विकास निधि का धन रोके जाने पर मान से मिलेंगे अमरिंदर
एक वीडियो में पीएलसी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि अमरिंदर सिंह और उनकी पत्नी सांसद परनीत कौर शीघ्र ही मान से मिलेंगे और पटियाला के लिए विकास निधि रोके जाने का मुद्दा उनके सामने उठायेंगे।
बलियावाल ने दावा किया, ‘‘ अवैध बालू खनन में शामिल पूर्व मंत्रियों एवं पूर्व विधायकों के नामों के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा होगी। जो लोग अवैध खनन में शामिल रहे एवं जिन्होंने पंजाब को लूटा , उनके नामों का भी खुलासा किया जाएगा। ’’
 
Advertisement
Next Article