Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का तत्काल पंजीकरण आज से, जानें पूरी प्रकिया

08:48 AM Jun 26, 2024 IST | Saumya Singh
Amarnath Yatra

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पंजीकरण सुविधा आज यानी 26 जून से उपलब्ध होगी। आज से टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन लेने वाली तीर्थ यात्रियों को अगले दिन गुरुवार से तत्काल पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों का निर्धारित रूट और तिथि के हिसाब से ही पंजीकरण होगा। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर पांच केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा एक टोकन केंद्र बनाया गया है।

Highlight : 

तत्काल पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध

अमरनाथ श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए टोकन सरस्वती धाम, जम्मू रेलवे स्टेशन के पास मिलेंगे। इसके बाद भक्तों की मेडिकल जांच केंद्र पर होगी। श्रद्धालु सरकारी अस्पताल गांधी नगर, सरकारी अस्पताल सरवाल आदि अस्पताल में भी जांच करवा सकते हैं। आज से टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन लेने वाली तीर्थ यात्रियों को अगले दिन यानी गरुवार से तत्काल पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों का निर्धारित रूट और तिथि के हिसाब से ही पंजीकरण होगा।

सरस्वती धाम, जम्मू रेलवे स्टेशन के पास मिलेंगे टोकन

श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए टोकन सरस्वती धाम, जम्मू रेलवे स्टेशन के पास मिलेंगे। इसके बाद भक्तों की मेडिकल जांच केंद्र पर होगी। श्रद्धालु सरकारी अस्पताल गांधी नगर, सरकारी अस्पताल सरवाल आदि अस्पताल में भी जांच करवा सकते हैं। टोकन मिलने के बाद भक्तों को पंजीकृत करवाने के लिए पंजीकरण केंद्र जाना होगा।



अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू

साधु समाज के लिए पंजीकरण सेंटर राम मंदिर और गीता भवन है। वहीं आम श्रद्धालुओं के लिए वैष्णी धाम, पंचायत भवन, महाजन हाल है।वार्षिक अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है। इसके लिए 28 जून, शुक्रवार को जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article