W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Commonwealth Games 2022 : वेटलिफ्टर अचिंता शेउली का कमाल, कॉमनवेल्थ में भारत को मिला तीसरा गोल्ड

भारत के युवा भारोत्तोलक अचिंता श्युली ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को छठा पदक दिलाते हुए रविवार को पुरुष 73 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता। यह बर्मिंघम 2022 में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

05:17 AM Aug 01, 2022 IST | Shera Rajput

भारत के युवा भारोत्तोलक अचिंता श्युली ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को छठा पदक दिलाते हुए रविवार को पुरुष 73 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता। यह बर्मिंघम 2022 में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।

commonwealth games 2022   वेटलिफ्टर अचिंता शेउली का कमाल  कॉमनवेल्थ में भारत को मिला तीसरा गोल्ड
Advertisement
भारत के युवा भारोत्तोलक अचिंता श्युली ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को छठा पदक दिलाते हुए रविवार को पुरुष 73 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण जीता। यह बर्मिंघम 2022 में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।
Advertisement
20 वर्षीय अचिंता ने स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा सहित कुल 313 किग्रा के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
Advertisement
अचिंता ने पहले स्नैच राउंड में 140 किग्रा के प्रयास के साथ राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन वह इतने पर नहीं रुके और अपने ही प्रदर्शन को बेहतर करते हुए 143 किग्रा के साथ नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड स्थापित किया।
Advertisement
राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप 2021 के विजेता अचिंता ने क्लीन एंड जर्क में अपने वर्चस्व पर मुहर लगाते हुए 166 किलो भार उठाया। इस प्रयास के साथ उनका कुल स्कोर 309 हो गया जो राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड था, लेकिन अचिंता ने स्नैच की तरह ही क्लीन एंड जर्क में भी अपने प्रयास को बेहतर करते हुए 170 किग्रा भार उठाया।
अचिंत को टक्कर देते हुए मलेशिया के मोहम्मद एरी हिदायत ने स्नैच में 138 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था, और स्वर्ण जीतने के लिये उन्हें क्लीन एंड जर्क में 176 किलो का विशाल आंकड़ छूना था। हिदायत ने 176 का प्रयास भी किया, लेकिन वह असफल रहे।
अंतत: हिदायत ने 303 किलोग्राम की लिफ्ट के साथ रजत पदक से संतोष किया, जबकि भारत के अचिंता श्युली ने 313 किग्रा की लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित छह पदक जीत चुका है। भारत के सभी पदक भारोत्तोलन में आये हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×