टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारराजस्थानपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस ले जा रही थी शव को गांव, तभी हुआ 'चमत्कार', जानें पूरा मामला

12:34 PM Jan 13, 2024 IST | Pratibha

Haryana Ambulance Miracle News: मामला हरियाणा के करनाल के निसिंग का है। दर्शन सिंह बराड़ को दिल की बीमारी है। हालांकि डॉक्टरों ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

हरियाणा के एक 80 वर्षीय के साथ हुआ चमत्कार

भारतीय सड़कों पर गड्ढे होना आम बात है। इन गड्ढों से न सिर्फ यात्रियों को परेशानी होती है बल्कि कई बार गाड़ी चलाने वालों के लिए जानलेवा (Haryana Ambulance Miracle News) साबित होता है। लेकिन इनकी वजह से सड़क यात्रियों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें इन गड्ढों के वजह से हरियाणा के एक 80 वर्षीय आदमी के लिए ये वास्तव में जीवनरक्षक साबित हुआ है। कम से कम उस व्यक्ति के परिवार ने तो यही दावा किया है।

अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला हरियाणा के करनाल के निसिंग का है। दर्शन सिंह कॉलोनी निवासी दर्शन सिंह बरार (80) के बेटे बलदेव ने बताया कि उनके पिता को दिल की बीमारी है। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। सीने में इंफेक्शन था। पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बलदेव ने बताया कि मौत की सूचना गांव में दे दी गई थी। सगे-संबंधियों को अंतिम संस्कार (Haryana Ambulance Miracle News) के लिए गांव में पहुंचने के लिए कहा गया था। अंतिम संस्कार की तैयारियां भी हो गई थीं। लेकिन कैथल के ढांड के पास जब शव ले जा रही एंबुलेंस का टायर एक गड्ढे में फंस गया तो वह अचानक ढह गई।

डॉक्टरों ने किया जीवित घोषित 

बराड़ परिवार ने कहा कि दर्शन सिंह के पोते, जो एम्बुलेंस में उनके साथ थे, उन्हें हाथ हिलाते हुए देखा। जब उन्हें दिल की धड़कन महसूस हुई तो उन्होंने एम्बुलेंस ड्राइवर से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए कहा। वहां डाक्टरों ने दर्शन सिंह (Haryana Ambulance Miracle News) को जीवित घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उसके पिता को करनाल के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल बुजुर्ग दर्शन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। परिवार ने इस घटना को चमत्कार बताया है और अब उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

 

Advertisement
Next Article