Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमेरिका में नाबालिग ने स्कूल में की ताबड़तोड़ फायरिंग; 5 छात्रों की मौत, कई घायल

अमेरिका में एक स्कूल में सोमवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) को गोलीबारी हुई।

05:07 AM Dec 17, 2024 IST | Ranjan Kumar

अमेरिका में एक स्कूल में सोमवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) को गोलीबारी हुई।

अमेरिका में एक स्कूल में सोमवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) को गोलीबारी हुई। इसमें 5 बच्चों की मौत हो गई है। घटना विस्कॉन्सिन के मैडिसन इलाके की है। पुलिस का कहना है कि शूटर नाबालिग था। वह भी मारा गया। विस्कॉन्सिन पुलिस ने बताया कि कई घायल हैं। गोलीबारी को एक छात्र ने अंजाम दिया। क्रिश्चियन स्कूल में 390 छात्र पढ़ते हैं। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि हमलावर छात्र अपने साथ 9 मिलीमीटर की पिस्तौल लेकर आया था। उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

मैडिसन पुलिस प्रमुख शॉन बर्निस ने बताया कि जब अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं। हमने घायलों को अस्पताल भेजवाया। बार्न्स ने कहा कि आज का दिन न केवल मैडिसन, बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है। मैडिसन पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। लोगों को इस इलाके से दूर रहने की जरूरत है। पुलिस ने स्कूल के आसपास की सड़कें बंद कर दी थीं।

राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों का आभारी : गवर्नर

विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने कहा कि हम बच्चों, शिक्षकों और एबंडैंट लाइफ स्कूल के पूरे कर्मचारियों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। सबसे पहले हम उन लोगों के आभारी हैं, जो राहत एवं बचाव कार्य में तेजी से काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article