For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमेरिका: शिकागो में 2 मई से लापता भारतीय छात्र, मामले की जांच में जुटी पुलिस

05:18 AM May 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
अमेरिका  शिकागो में 2 मई से लापता भारतीय छात्र  मामले की जांच में जुटी पुलिस

अमेरिका के शिकागो में रहने वाला 26 वर्षीय भारतयी छात्र 2 मई से लापता है। शिकागो पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि रूपेश चंद्र चिंताकिंडी एन शेरिडन रोड के 4300 ब्लॉक से लापता हो गए हैं। शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह रुपेश के साथ संपर्क करने और इसे तलाशने के लिए पुलिस और भारतीय प्रवासियों के संपर्क में है। शिकागो पुलिस ने 6 मई को एक बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि अगर छात्र के बारे में कुछ भी पता चले तो जानकारी दें। रुपेश दिसंबर 2023 में अमेरिका गए थे और कानकार्डिया यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जारी किया बयान

शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया है कि वह पुलिस और अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘महावाणिज्य दूतावास भारतीय छात्र रुपेश चंद्रा के लापता होने की खबर सुनकर बेहद चिंतित है। दूतावास लगातार भारतीय समुदाय और पुलिस के संपर्क में है और उम्मीद है कि जल्द ही रुपेश का पता चल जाएगा।



इससे पहले मार्च से लापता एक 25 वर्षीय भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अरफात अमेरिकी शहर क्लीवलैंड में मृत पाया गया था।हैदराबाद के नाचाराम के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स करने के लिए अमेरिका पहुंचे थे। इसी साल मार्च में भारत के 34 वर्षीय प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तक अमरनाथ घोष की मिसौरी के सेंट लुइस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अमेरिका में बढ़े भारतीय छात्रों पर हमले

हाल के दिनों में अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत की घटनाएं बढ़ गई हैं। अप्रैल में एक भारतीय छात्र उमा सत्य साईं गड्डे की भी मौत हो गई थी, जिसकी जांच चल रही है। इससे पहले फरवरी में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ था। इस साल अमेरिका में 11 भारतीय छात्रों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। ऐसे में अमेरिका में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×