टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पुतिन के उड़े होश! यू्क्रेन को विध्वंसक JASSM सौंपने वाला है अमेरिका

01:28 PM Jul 16, 2025 IST | Neha Singh
JASSM

JASSM Missile: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष दिन-ब-दिन और भी विध्वंसक होता जा रही है। जहां एक ओर रूस यूक्रेन के ज़्यादा से ज़्यादा गांवों पर कब्ज़ा करने में लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने यूक्रेन को और भी घातक हथियार भेजने की योजना बनाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले यूक्रेन को रूसी हवाई हमलों से बचाने के लिए एक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली दी थी और अब इसके बाद वह युद्ध में और भी ख़तरनाक हथियार भेजने पर विचार कर रहे हैं।

क्यों विधवंसक है JASSM मिसाइल

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका अब यूक्रेन को JASSM (ज्वाइंट एयर-टू-सरफेस स्टैंडऑफ़ मिसाइल) नामक एक अत्याधुनिक क्रूज़ मिसाइल देने पर विचार कर रहा है। यह मिसाइल रडार से बच निकलने की क्षमता रखती है और अगर यह यूक्रेन को दी जाती है, तो यह रूस के ख़िलाफ़ युद्ध में बड़ा बदलाव ला सकती है। इस मिसाइल का पूरा नाम AGM-158 JASSM है, जो एक लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 500 किलोमीटर है। JASSM मिसाइल को यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमानों के ज़रिए दागा जा सकता है, जो सीधे रूस के केंद्र मॉस्को में तबाही मचाने में सक्षम होगी।

इस क्रूज़ मिसाइल में 450 किलोग्राम का वॉरहेड है, जो रूस के S-300 वायु रक्षा प्रणालियों को चकमा दे सकता है। यह कम ऊँचाई पर उड़ान भरती है, जिससे यह दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आती। मिसाइल में मौजूद GPS और इन्फ्रारेड गाइडेंस सिस्टम इसे सटीक और प्रभावी बनाता है। JASSM के ज़रिए यूक्रेन के F-16 पायलट रूसी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे 30 रूसी हवाई अड्डों को निशाना बनाया जा सकता है।

ट्रंप ने खुद किया ऐलान

14 जुलाई को डोनाल्ड ट्रंप ने साफ़ तौर पर कहा था कि नाटो के साथ समझौतों के बाद अब वह यूक्रेन को दुनिया के सबसे ख़तरनाक हथियार देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, AGM-158 JASSM मिसाइल का नाम प्रमुखता से लिया गया है। हालांकि, अगस्त 2024 में जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान भी JASSM मिसाइलें उपलब्ध कराने का मुद्दा उठा था, लेकिन तब यूक्रेन को ये हथियार नहीं मिल पाए थे।

ये भी पढ़ेंः-  महंगी पड़ेगी यहूदियों से लड़ाई, अब सीरिया के इस समुदाय से टकराएगा इजराइल

Advertisement
Advertisement
Next Article