For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमेरिका का दावा : रूस ने यूक्रेन पर हमले की अंतिम तैयारी के दिए आदेश, कभी भी छिड़ सकती है जंग

रूस के यूक्रेन की उत्तरी सीमा से अपने हजारों सैनिकों को वापस नहीं बुलाने के बाद अमेरिकी नेताओं ने दावा किया है कि रूस ने हमले की अंतिम तैयारी के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, यूक्रेन की राजधानी के निवासी शांति के लिए प्रार्थना करने के वास्ते बड़ी संख्या में गिरजाघर पहुंचे।

01:59 PM Feb 21, 2022 IST | Ujjwal Jain

रूस के यूक्रेन की उत्तरी सीमा से अपने हजारों सैनिकों को वापस नहीं बुलाने के बाद अमेरिकी नेताओं ने दावा किया है कि रूस ने हमले की अंतिम तैयारी के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, यूक्रेन की राजधानी के निवासी शांति के लिए प्रार्थना करने के वास्ते बड़ी संख्या में गिरजाघर पहुंचे।

अमेरिका का दावा   रूस ने यूक्रेन पर हमले की अंतिम तैयारी के दिए आदेश  कभी भी छिड़ सकती है जंग
रूस के यूक्रेन की उत्तरी सीमा से अपने हजारों सैनिकों को वापस नहीं बुलाने के बाद अमेरिकी नेताओं ने दावा किया है कि रूस ने हमले की अंतिम तैयारी के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, यूक्रेन की राजधानी के निवासी शांति के लिए प्रार्थना करने के वास्ते बड़ी संख्या में गिरजाघर पहुंचे।
Advertisement
यूक्रेन की सीमाओं पर रूस की फौज का जमावड़ा 
गौरतलब है कि रूस ने रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया था। उसने यूक्रेन की उत्तरी सीमा से लगे बेलारूस में करीब 30,000 सैनिकों की तैनाती की है। साथ ही यूक्रेन की सीमाओं पर 1,50,000 सैनिकों, युद्धक विमानों और अन्य साजो-सामान की तैनाती कर रखी है। कीव की आबादी करीब 30 लाख है।
रूस ने यूक्रेन पर हमले की अंतिम तैयारी शुरू करने के दिए आदेश
Advertisement
अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर रविवार को बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का यह दावा कि उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूसी सेना को भेजने का फैसला किया है, उस खुफिया जानकारी पर आधारित है कि रूस के अग्रिम मोर्चे के कमांडरों को हमले की अंतिम तैयारी शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। रूस ने शनिवार को पड़ोसी देश बेलारूस में परमाणु हथियारों के साथ ही पारंपरिक युद्धाभ्यास भी किया था। काला सागर तट के पास भी उसके नौसैनिकों ने अभ्यास किया था।
रूस आक्रमण करने के लिए बहाने ढूंढ़ रहा है – यूरोपियन देश 
रूस के बेलारूस से अपने सैनिकों को हटाने के वादे की अवहेलना करने संबंधी घोषणा, पूर्वी यूक्रेन में सैनिकों और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच लगातार दो दिन से जारी गोलाबारी के बाद हुई है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसको लेकर यूक्रेन और पश्चिमी देश चिंतित हैं और जहां संघर्ष बढ़ने की भी आशंका है। अमेरिका और कई यूरोपीय देश कई सप्ताह से आरोप लगा रहे हैं कि रूस आक्रमण करने के लिए बहाने ढूंढ़ रहा है। उन्होंने रूस के ऐसा करने पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।
बाइडन ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक 
बाइडन ने यूक्रेन के आसपास रूस के सैनिकों की तैनाती पर व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। हालांकि, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने लगभग दो घंटे चली बैठक के संबंध में तत्काल कोई जानकारी साझा नहीं की है।अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी रविवार को यूरोप में ‘‘युद्ध की वास्तविक आशंका’’ को स्वीकार किया था। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संघर्ष विराम की अपील की थी।

यूक्रेन में बढ़ते महायुद्ध के संकट के बीच सभी भारतीयों को जल्द लौटने की दी चेतावनी, जारी हुई एडवाइजरी

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×