Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले इस सप्ताह आएंगे दिल्ली

अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) दलीप सिंह इस सप्ताह भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनकी यात्रा ऐसे वक्त होने वाली है, जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी नयी दिल्ली के दौरे पर होंगे।

05:44 AM Mar 30, 2022 IST | Shera Rajput

वार्ता 11 अप्रैल के आसपास होने की संभावना
यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ अमेरिका के प्रतिबंधात्मक कदमों में दलीप सिंह की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है। सिंह की यात्रा के दौरान अगले महीने वाशिंगटन में होने वाली आगामी ‘टू प्लस टू’ विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय वार्ता की तैयारियों पर भी बातचीत होने की संभावना है। यह वार्ता 11 अप्रैल के आसपास होने की संभावना है।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी भारत आने की बना रहे हैं योजना
सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी अधिकारी की प्रस्तावित यात्रा के विवरण पर काम किया जा रहा है और संकेत दिया कि यह उसी समय के आसपास होगा जब लावरोव भारत आने की योजना बना रहे हैं।
अमेरिका के उप एनएसए की भारत यात्रा पर अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। लावरोव के चीन की दो दिवसीय यात्रा के बाद बृहस्पतिवार शाम या शुक्रवार सुबह भारत आने की संभावना है।
Advertisement
Next Article