देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
America: फ्लोरिडा शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक की मौत और अन्य घायल
मध्य फ्लोरिडा में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। हमले में कई सुरक्षाकर्मियों को भी चोट आई है। एक व्यक्ति ने सीने में दर्द बताया और दूसरे का हाथ टूट गया है। पुलिस के मिताबिक हमला स्पष्ट रूप से उस व्यक्ति को 'निशाना' बनाकर किया गया था। पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है
ओकाला पुलिस प्रमुख माइक बाल्कन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ओरलैंडो से लगभग 80 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित ओकाला के पैडॉक मॉल में व्यक्ति को कई बार गोली मारी गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में एक महिला भी घायल हुई है। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया और बंदूक वहीं छोड़ गया।घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस दोपहर करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मॉल पहुंची।
बाल्कन ने आगे कहा, ‘‘अधिकारी तत्काल मॉल पहुंचे। जांच में उन्हें पता चला कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कोई पेशेवर हमलावर नहीं था।’’