टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

America: फ्लोरिडा शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक की मौत और अन्य घायल

10:07 AM Dec 24, 2023 IST | Srishti Khatri
Shooting in Florida shopping mall

मध्य फ्लोरिडा में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। हमले में कई सुरक्षाकर्मियों को भी चोट आई है। एक व्यक्ति ने सीने में दर्द बताया और दूसरे का हाथ टूट गया है। पुलिस के मिताबिक हमला स्पष्ट रूप से उस व्यक्ति को 'निशाना' बनाकर किया गया था।  पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है

ओकाला पुलिस प्रमुख माइक बाल्कन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ओरलैंडो से लगभग 80 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित ओकाला के पैडॉक मॉल में व्यक्ति को कई बार गोली मारी गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में एक महिला भी घायल हुई है। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया और बंदूक वहीं छोड़ गया।घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस दोपहर करीब तीन बजकर 40 मिनट पर मॉल पहुंची।

बाल्कन ने आगे कहा, ‘‘अधिकारी तत्काल मॉल पहुंचे। जांच में उन्हें पता चला कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कोई पेशेवर हमलावर नहीं था।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article