American President Biden : अमेरिकी लोगों के खिलाफ काम करना कभी अच्छा विचार नहीं हो सकता - भुटोरिया
भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक जाने माने नेता अजय भुटोरिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया
04:03 PM Mar 02, 2022 IST | Desk Team
अमेरिका सदा से ही विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभरता हुआ आया हैं। अमेरिका अपनी नीतियों को दूसरे देशों में थोपने में लगा हुआ रहता हैं। लेकिन समय के साथ अविकसित देश भी अपने देश को मजबूत करने के लिए आर्थिक और राजनीतिक में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक जाने माने नेता अजय भुटोरिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया और कहा कि राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल का मतलब हर किसी को समान अवसर देना होता है।
Advertisement
राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार आयोग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एशियाई अमेरिकी, मूल निवासी हवाई और प्रशांत द्वीप के समुदायों के लिए राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार आयोग के सदस्य भुटोरिया ने बताया कि ‘‘अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में राष्ट्रपति बाइडन ने बेहतर अमेरिका के निर्माण के अपने दृष्टिकोण को लेकर अमेरिकी लोगों से सीधे बात की।’’
राष्ट्रपति को लोगों के विरूध्द नहीं चलना चाहिए
भुटोरिया ने कहा कि राष्ट्रपति ने बड़ी चुनौतियों के बीच पिछले साल की गई प्रगति, अमेरिकी लोगों के चरित्र, साहस एवं लचीलेपन, भविष्य के लिए अपने आशावाद और इस मजबूत विश्वास पर बात की कि अमेरिकी लोगों के खिलाफ काम करना कभी अच्छा विचार नहीं हो सकता।
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘उन्होंने देश को याद दिलाया कि हमारे सबसे अच्छे दिन आने वाले हैं और राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल का मतलब सभी को समान अवसर देना है, क्योंकि यदि आधा मौका भी दिया जाए, तो सामान्य लोग असाधारण चीजें कर सकते हैं।’’
वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण क्षण
जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का उल्लेख करते हुए भुटोरिया ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन वैश्विक मंच पर इस महत्वपूर्ण क्षण में दुनिया को रूसी आक्रमण के खिलाफ और लोकतंत्र के लिए खड़े होने के लिए एकजुट करने के अमेरिकी प्रयासों की रूपरेखा तैयार करेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने यह उल्लेखनीय बात कही कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अकारण युद्ध का जो विकल्प चुना है, उससे पश्चिम एकजुट और मजबूत हो रहा रहा है और इससे रूस कमजोर होगा। भुटोरिया ने दुनिया को प्रेरित करने वाले यूक्रेनी लोगों की बहादुरी की सराहना करने के लिए राष्ट्रपति की प्रशंसा की।
Advertisement