Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Christmas के जश्न के बीच राजधानी Delhi शर्मसार, Church से लौट रही किशोरी के साथ की गई दरिंदगी

राजधानी दिल्ली उस वक़्त शर्मसार हो गई जब क्रिसमस के दिन चर्च से लौट रही किशोरी के साथ दरिंदगी की गई। बता दें, अधेड़ उम्र के हैवान ने किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दे दिया।

12:53 PM Dec 27, 2022 IST | Desk Team

राजधानी दिल्ली उस वक़्त शर्मसार हो गई जब क्रिसमस के दिन चर्च से लौट रही किशोरी के साथ दरिंदगी की गई। बता दें, अधेड़ उम्र के हैवान ने किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दे दिया।

राजधानी दिल्ली उस वक़्त शर्मसार हो गई जब क्रिसमस के दिन चर्च से लौट रही किशोरी के साथ दरिंदगी की गई। बता दें, अधेड़ उम्र के हैवान ने किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दे दिया। 
Advertisement
पुलिसकर्मी बनकर 13 साल की मासूम के साथ की गई दरिंदगी 
एक तरफ जब देश भर में लोग क्रिसमस का जश्न मना रहे थे, तब दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक अधेड़ उम्र के आदमी ने चर्च से लौट रही किशोरी के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।आरोपी ने पुलिसकर्मी बनकर 13 साल की मासूम के साथ पार्क में गलत काम किया। 
किशोरी के दोस्तों की तरफ से दिया गया बयान 
जब इस पर पुलिस से बात की गई तो पुलिस का कहना था कि किशोरी के दोस्तों की तरफ से दिए गए बयान के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी इस तरफ अक्सर फुटपाथ पर घूमता था। पीड़ित लड़की अपने परिवार के साथ सागरपुर इलाके में ही रहती है। क्रिसमस के दिन वह अपने दोस्तों के साथ कमल पार्क स्थित चर्च पर गई थी, जहां उसके साथ यह घटना हुई ।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस  
वहीँ पुलिस ने यह भी बताया की पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में रोष है। परिवारवालों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि छात्रा प्राइवेट स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है, जिस आदमी ने उसके साथ गलत काम किया उसके हाथ में डंडा भी था और वह पुलिसकर्मी होने की बात कर रहा था। 
किशोरी ने अब तक की पूछताछ में बताया
पीड़ित किशोरी का कहना है  कि आरोपी उसे और उसके दो दोस्तों को अपने साथ ले गया था और पुलिसकर्मी होने की बात कर रहा था। उसने पीड़िता के दोनों दोस्तों को जाने के लिए कह दिया और बाद में उसने जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से कुकर्म किया। लड़की के दोस्तों ने घर जाकर पीड़िता की मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज की। अब देखने वाली बात यह होगी की आरोपी को गिरफ्तार कबतक किया जाता है।
Advertisement
Next Article