तलाक की खबरो के बीच राजीव सेन ने शेयर की ऐसी तस्वीर फैंस हुई कंफ्यूज़, सुधर गया चारु असोपा से रिश्ता?
चारु असोपा और राजीव सेन का रिश्ता इतना अटपटा है कि ये सबकी समझ से परे है। लेकिन अब जो हुआ है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। तलाक की खबरों के बीच अब राजीव ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो चारु के साथ नज़र आ रहे हैं।
11:29 AM Aug 08, 2022 IST | Desk Team
चारु असोपा और राजीव सेन का रिश्ता इतना अटपटा है कि ये सबकी समझ से परे है। एक पल में दोनों लड़ पड़ते है वही अगले ही पल में ये एक दूसरे पर प्यार लुटाने से भी पीछे नहीं हटते। हाल ही में कपल की आपसी लड़ाई इतनी बढ़ गयी थी कि दोनों ने पब्लिकली एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाए थे और तलाक का भी ऐलान कर दिया था। ये पहली बार नहीं हुआ जब इनके अलग होने के चर्चे थे। इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरे वक़्त- वक़्त पर सामने आती रही ही।
Advertisement
लेकिन अब जो हुआ है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। तलाक की खबरों के बीच हाल ही में चारु असोपा के एक वीडियो ने फैन्स को चौंकाया था। उन्होंने साड़ी में वीडियो पोस्ट किया और ट्रेडिशनल तरीके से तैयार दिखीं। उन्होंने सिंदूर भी लगाया था जिसके बाद यूजर्स उनके वीडियो पर कमेंट करने लगे कि क्या वो और राजीव एक साथ रहने लगे हैं? इस बीच अब राजीव ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो चारु के साथ नज़र आ रहे हैं।
राजीव और चारु की ये हैप्पी फोटो है। दोनों बैठे हुए हैं। इसके साथ राजीव ने कैप्शन में गुलाब का इमोजी बनाया। पोस्ट देख फैन्स एक बार फिर से कन्फ्यूज हो गए। इस तस्वीर के बाद फैंस को लग रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। राजीव और चारू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तस्वीर देखकर तो यही लगता है कि दोनों एक बार फिर अपने बीच के गीले शिकवे भूलकर एक हो गए है। वही सोशल मीडिया यूज़र्स इन्हे साथ देखकर काफी खुश नज़र आ रहे है। तो कुछ लोगो को लग रहा है कि ये दोनों पब्लिसिटी के लिए नाटक कर रहे थे।
आपको बता दे, चारु और राजीव ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके झगड़े की खबरें आने लगीं। हालांकि तब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ महीने पहले चारु अपने मायके राजस्थान चली गईं। उन्होंने कहा कि राजीव उनको और उनके परिवार को वक्त नहीं देते। वहीं राजीव ने आरोप लगाया कि चारु ने अपनी पहली शादी को उनसे छुपाया।
Advertisement