टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar में मचे सियासी घमासान के बीच Akhilesh बोले - नीतीश कहीं नहीं जाएंगे

11:20 PM Jan 26, 2024 IST | Shera Rajput

बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यहां शुक्रवार को कहा कि उन्‍हें उम्मीद है कि नीतीश कुमार एनडीए में नहीं जाएंगे, वह इंडिया गठबंधन में रहेंगे, इसे और मजबूत करेंगे।
नीतीश कुमार कहीं नहीं जाएंगे, बल्कि गठबंधन को मजबूत करेंगे - अखिलेश
अखिलेश यहां कन्नौज के उमर्दा ब्लाॅक क्षेत्र के बहोसी ग्राम पंचायत के फकिरपुरा गांव में पीडीए (पिछडा, दलित, अल्पसंख्यक) की चौपाल में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीत के लिए इंडिया गठबंधन मजबूत हो गया है। नीतीश कुमार कहीं नहीं जाएंगे, बल्कि गठबंधन को मजबूत करेंगे। अब कांग्रेस को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। वे ममता बनर्जी को मनाएं और छोटे-छोटे दलों को भी साथ में रखें।
समाजवादी सरकार आई तो सेना में भर्ती की प्रक्रिया पूर्व की तरह होगी - सपा अध्यक्ष
सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार आई तो सेना में भर्ती की प्रक्रिया पूर्व की तरह होगी। अग्निवीर की व्यवस्था को बंद कराया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आज रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी है। ऐतिहासिक महंगाई है। चौतरफा भ्रष्टाचार है। देश के सौहार्द को खत्म करने की साजिश हो रही है। देश की एकता, भाईचारा और एकता का तानाबाना तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। किसान ठगा महसूस कर रहा है। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, निराश हैं।
योगी राज में सड़कों पर घूम रहे हैं सांड - सपा अध्यक्ष
उन्‍होंने कहा कि योगी राज में सड़कों पर सांड घूम रहे हैं, लोगों को मार रहे हैं। जनता इस सरकार से परेशान है। जनता ने इंडिया गठबंधन, जो प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस यानी पीडीए है, के साथ रहने का मन बना लिया है। पीडीए 90 फीसदी आबादी की आवाज है। पीडीए ही लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराएगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article