For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमित शाह ने की सभी लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील

02:31 PM Aug 03, 2024 IST | Pannelal Gupta
अमित शाह ने की सभी लोगों से  हर घर तिरंगा  अभियान में शामिल होने की अपील
Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय ध्वज को त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक बताते हुए देश के सभी लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

Highlights

  • Amit Shah ने लोगों से की अपील
  • 'हर घर तिरंगा' अभियान में हो शामिल
  • तरंगे किए साथ अपनी सेल्फी 'harghartiranga.com' पर अपलोड करें

 

''हर घर तिरंगा' अभियान बना जन-जन का अभियान'

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान पिछले 2 वर्षों में जन-जन का अभियान बन गया है और यह अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है।

Amit Shah ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की

अमित शाह(Amit Shah) ने देश के लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। 'हर घर तिरंगा' अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर 'harghartiranga.com' पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×