Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गणेश उत्सव के बीच अमित शाह मुंबई पहुंचे, लालबाग के राजा के करेंगे दर्शन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह रविवार देर रात मुंबई दौरे पर पहुंचे। गृहमंत्री आज प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे।

10:14 AM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह रविवार देर रात मुंबई दौरे पर पहुंचे। गृहमंत्री आज प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह रविवार देर रात मुंबई दौरे पर पहुंचे। गृहमंत्री आज प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह आने वाले बीएमसी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर अमित शाह का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। 
Advertisement
बताया जा रहा है कि शाह सोमवार को प्रसिद्ध लालबाग के राजा गणपति का दर्शन करेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के घर पर बीजेपी नेताओं के साथ एक बैठक भी करने वाले हैं। यह जानकारी बीजेपी की तरफ से साझा की गई है। अमित शाह एकनाथ शिंदे के घर भी जाएंगे। 

बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को एकजुट करेंगे नीतीश कुमार, सोमवार को आ रहे हैं दिल्ली

वहीं पवई स्थित ए.एम. नायक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र में शिंदे और फड़णवीस की सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला मुंबई दौरा है। माना जा रहा है कि अमित शाह आने वाले बीएमसी चुनावों में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को सत्ता से उखाड़ फेंकने की रणनीति पर स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। 
गौरतलब है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) के चुनाव सितंबर के अंत या अक्टूबर में होने की संभावना है। फिलहाल बीएमसी में कई सालों से उद्धव ठाकरे की शिवसेना काबिज है। यही वजह है कि अमित शाह के इस दौरे पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं। 
Advertisement
Next Article