Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमित शाह ने देश के प्रथम सीडीएस दिवंगत विपिन रावत को लेकर कांग्रेस को घेरा

01:32 AM Apr 17, 2024 IST | Shera Rajput

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के प्रथम सीडीएस दिवंगत विपिन रावत को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्‍होंने कहा कि विपिन रावत जैसे उत्तराखंड के लाल को भी कांग्रेस बुरा-भला कहने से नहीं हिचकी। कांग्रेस ने विपिन रावत जैसे योद्धा को अपमानित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आते हैं और गढ़वाल से उनका विशेष आध्यात्मिक लगाव है। उनकी साधना स्थली गढ़वाल रहा है। हम लोगों का फर्ज बनता है कि हम उनके प्यार का जवाब अपने वोट से दें। 19 तारीख को गढ़वाल की तरफ से इतने वोट पड़े कि प्रधानमंत्री मोदी कहें कि मेरी साधना स्थली मेरी पुण्य भूमि से इतने वोट पड़े हैं।
हम पलायन भी रोकेंगे और रोजगार भी देंगे - कांग्रेस
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गढ़वाल के लिए बेहतर होगा। सब लोग जानते हैं किे हेमवंती नंदन बहुगुणा से कांग्रेस ने किस तरह का व्यवहार किया था। इस पर्वत पुत्र के साथ किस तरह से इंदिरा गांधी ने व्यवहार किया। ये गढ़वाल के लोग कभी भूल नहीं सकते। हमको इसका भी जवाब कांग्रेस को देना है। जगह-जगह मैं देख रहा हूं कि लोगों में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है। पहाड़ पर पलायन हो रहा है। इस पलायन के पीछे कौन है। 70 सालों से पहाड़ की उपेक्षा की गई। उसका दंश आज हम लोग झेल रहे हैं। हमारे लोग महानगरों में चले गए। पहाड़ खाली हो गए। उत्तराखंड बदलने लग गया। हम सब लोग पलायन के खिलाफ एक जंग छेड़ेंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम पलायन भी रोकेंगे और रोजगार भी देंगे।
अमित शाह ने जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना
अमित शाह ने जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 500 साल के बाद रामलला अपना जन्मदिन टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाने वाले हैं। सभी के लिए ये खुशी की बात है कि हमने अपने जीवन काल में राममंदिर का प्राण प्रतिष्ठा देखा है। 70 साल से कांग्रेस ने राम मंदिर का जो मुद्दा लटका रखा था। उस पर मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में फैसला आ गया। भूमि पूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा हो गया।
शाह ने कहा कि भारत में सबसे पहले यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लाने का काम उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसी तर्ज पर पीएम मोदी ने पूरे देश में यूसीसी लाने के लिए संकल्पपत्र में बात की है।

Advertisement
Advertisement
Next Article