भाई दूज पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं बधाई, बोले- सभी के जीवन में खुशियां, सौहार्द और समृद्धि आए
Amit Shah greet nation on Bhai Dooj: देशभर में 'भाई दूज' का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, "भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का यह पर्व आप सभी के जीवन में अपार खुशियां, सौहार्द और समृद्धि लाए।"

Nitish Kumar wishes Bhai Dooj: नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस अवसर पर अपनी बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भाई-बहन के पवित्र बंधन और स्नेह के पर्व 'भाई दूज' के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।"
CM Yogi wishes Bhai Dooj: सीएम योगी ने भाई दूज को बताया स्नेहिल बंधन और विश्वास की डोर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा, "भाई-बहन के स्नेहिल बंधन और विश्वास की डोर को दृढ़ करने वाले पावन पर्व 'भाई दूज' की सभी को हार्दिक बधाई। यमुना मैया की कृपा से हर बहन का जीवन सुख, सौभाग्य और समृद्धि से आलोकित हो और हर भाई का जीवन साहस, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के प्रकाश से जगमगाता रहे, यही प्रार्थना है।"
Amit Shah greet nation on Bhai Dooj: सीएम धामी ने बहनों को दीं शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक 'भाई दूज' के पावन पर्व की हार्दिक बधाई। यह पर्व आपके जीवन में खुशियां, सौहार्द और प्रेम का संचार करे।"
CM Rekha wishes Bhai Dooj: सीएम रेखा ने भाई दूज को बताया कर्तव्यनिष्ठा का पर्व
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'भाई दूज' की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह पवित्र पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और कर्तव्यनिष्ठा के उस अनमोल रिश्ते का उत्सव है, जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे को नैतिक संबल प्रदान करने की प्रेरणा देता है।"उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह शुभ पर्व सभी के जीवन को आनंद, सुख-समृद्धि और अटूट सौहार्द के प्रकाश से आलोकित करे व हर भाई-बहन के इस बंधन को सदैव अक्षुण्ण और मजबूत बनाए रखे।
Bhai Dooj 2025: भाई दूज की धूम

आज देशभर में भाई दूज की धूम है। 23 अक्टूबर 2025 को देशभर में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पावन त्योहार भाई-बहन के स्नेह और अटूट प्रेम को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। परंपरागत रूप से बहनें भाइयों को नारियल भी अर्पित करती हैं, जो आपसी प्रेम और संबंधों की दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है।
शुभ मुहूर्त: भाई दूज पर तिलक करने का शुभ समय आज दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक है।
महत्व: यह पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना की पौराणिक कथा से संबंधित है। मान्यता है कि यमुना ने यमराज का सत्कार कर उन्हें दीर्घायु का वरदान दिया था, और तभी से यह दिन भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक बन गया।
परंपरा: इस दिन बहनें भाइयों का तिलक कर आरती उतारती हैं, और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं।
यह भी पढ़ें:Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और महत्व