सरदार पटेल की परम्परा का आगे बढ़ा रहे हैं अमित शाह : सुशील मोदी
अमित शाह के सफल नेतृत्व की वजह से ही 2014 में जहां भाजपा की 4 राज्यों में सरकार थी वहीं 5 वर्षों में 12 राज्यों में एकल और 5 राज्यों में मिलीजुली सरकार है।
01:33 PM Nov 16, 2019 IST | Desk Team
पटना : प्रकाशक ब्लूम्सबरी द्वारा आयोजित ‘अमित शाह और भाजपा की यात्रा’ पुस्तक की परिचर्चा में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह सरदार पटेल की परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार के कुशल संचालन का श्रेय अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तो संगठन कौशल के जरिए भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का श्रेय अमित शाह को जाता है।
राजनीति के चाणक्य, मोदी के हनुमान, चुनाव में माइक्रो मैजेजमेंट के रणीतिकार, प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में जाना जाने वाले अमित शाह ने 5 साल के अंदर 3 करोड़ 60 लाख से बढ़ा कर 11 करोड़ सदस्यता के साथ भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव दिलाया है।
श्री मोदी ने कहा कि बूथ न. 63 से अपनी यात्रा प्रारंभ कर स्वयंसेवक, अभाविप के कार्यकर्ता, प्रदेश की राजनीति से आगे बढ़ कर भाजपा के इतिहार में पहली बार मात्र 49 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का गौरव अमित शाह को मिला। श्री शाह की सोच रही है कि अगर कोई भारत को जानना और इस पर शासन करना चाहता है तो उसे चाणक्य के साथ ही वीर सावरकर को पढ़ना, जानना चाहिए। श्री शाह ज्योतिष के भी अच्छे जानकार है। क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे श्री शाह शतरंज के भी खिलाड़ी है, इसलिए राजनीतिक चाल चलने में भी एकाग्र व माहिर हैं।
गोधरा कांड के बाद हुए गुजरात दंगे में जहां नरेन्द्र मोदी को फंसाने की राजनीतिक साजिश रची गयी वहीं हथियारों के तस्कर, आतंकी सोहराबुद्दीन मुढभेड़ कांड में अमित शाह को भी फंसाया गया। उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देकर जेल जाना पड़ा। विरोधियों ने गलत आरोप के तहत उन्हें गुजरात से बाहर रहने को विवश किया गया।
2014 में श्री शाह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने और उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेवारी मिली। वहां की 80 में से 73 सीट पर विजय दिला कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। अमित शाह के सफल नेतृत्व की वजह से ही 2014 में जहां भाजपा की 4 राज्यों में सरकार थी वहीं 5 वर्षों में 12 राज्यों में एकल और 5 राज्यों में मिलीजुली सरकार है। 12 राज्यों में सरकार चलाने वाली कांग्रेस आज 5 में सिमट गई है।
Advertisement
Advertisement