पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को किया ढेर, अमित शाह ने 'ऑपरेशन महादेव' के वीरों को किया सम्मानित
Amit Shah Operation Mahadev: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को 'ऑपरेशन महादेव' में बहादुरी दिखाने वाले जवानों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इन जवानों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीनों आतंकवादियों को मार गिराया था।
Amit Shah Operation Mahadev: आतंकियों का तीन महीने तक चला पीछा
‘ऑपरेशन महादेव’ में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन महीने तक मिलकर काम किया। इस दौरान आतंकियों का सुराग लगाया गया और उन्हें मार गिराने के लिए सुनियोजित अभियान चलाया गया। ये आतंकी पहलगाम के बैसरन घाटी में 26 निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल थे, जिनमें एक नेपाली पर्यटक भी शामिल था।
Amit Shah Latest News Today: धर्म के आधार पर की गई थी हत्या
गृह मंत्री ने बताया कि इन आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाया और फिर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। यह हमला ना केवल क्षेत्र में रहने वालों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए बहुत ही पीड़ादायक था।

संसद में दी गई जानकारी
यह ऑपरेशन संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में ही पूरा हुआ था। गृह मंत्री ने संसद में इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की और बताया कि फॉरेंसिक सबूतों से यह पुष्टि हो चुकी है कि मारे गए आतंकवादी वही थे जिन्होंने पहलगाम में हमला किया था।
Operation Mahadev Award Ceremony: बहादुर जवानों को मिला सम्मान
दिल्ली में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सुरक्षाकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन जवानों को दिया गया जिन्होंने न केवल साहस दिखाया, बल्कि पीड़ित परिवारों के लिए न्याय भी सुनिश्चित किया।

अनुभव भी साझा किए जवानों ने
ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान ऑपरेशन में शामिल जवानों ने अपने अनुभव और चुनौतियां भी गृह मंत्री के साथ साझा कीं। उन्होंने बताया कि तीन महीने लंबे इस अभियान के दौरान उन्हें किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कैसे वे आतंकियों तक पहुंचे।
ऑपरेशन सिंदूर और महादेव का सख्त संदेश
गृह मंत्री शाह ने जवानों से कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ ने आतंकियों और उनके पीछे बैठे लोगों को एक सख्त संदेश दिया है – कि भारतीय नागरिकों पर हमला करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Trump Tariff: भारत पर अमेरिका का नया 50% टैरिफ – बड़ा झटका या नई चुनौती?