Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मीराबाई चानू से बोले अमित शाह - रजत से संतुष्ट नहीं होना, अगली बार ओलंपिक में स्वर्ण के लिए लगाना जोर

गृहमंत्री अमित शाह ने तोक्यो ओलंपिक की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को शनिवार को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें रजत पदक से संतुष्ट नहीं होना चाहिये और अगली बार स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य बनाना चाहिये।

04:59 PM Sep 04, 2021 IST | Ujjwal Jain

चानू को ओलंपिक पदक जीतने के बाद मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया । उन्हें पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) के 51वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर सम्मानित किया किया गया। शाह ने 27 साल की इस खिलाड़ी को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चानू ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है और अब वह पुलिस बल का एक गौरवान्वित सदस्य हैं। 
गृहमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं।’’ शाह ने कहा, ‘‘ जब मैं उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर उनसे मिला, तो मैंने उनकी सफलता की कामना की। देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम आदमी तक सभी ने उनकी सराहना की है और उनकी जीत की खुशी मनाई है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें रजत पदक से संतुष्ट नहीं होना चाहिए बल्कि अब स्वर्ण का लक्ष्य रखना चाहिए। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है।’’ इससे पहले शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया ,‘‘ ‘बीपीआर एंड डी’ द्वारा चानू का स्वागत करने के लिये भारतीय पुलिस की ओर से यह छोटा सा प्रयास है ।’’ इस मौके पर गृहमंत्री ने अभ्यास में उत्कृष्ट रहे प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों को पदक और ट्रॉफियां भी दी। 
Advertisement
Next Article