W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमित शाह एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती ITBP के जवानों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और वहां भर्ती आईटीबीपी के 3 जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। तीनों जवान जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बस हादसे में घायल हुए थे।

03:54 PM Aug 20, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और वहां भर्ती आईटीबीपी के 3 जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। तीनों जवान जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बस हादसे में घायल हुए थे।

अमित शाह एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती itbp के जवानों के स्वास्थ्य की ली जानकारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और वहां भर्ती आईटीबीपी के 3 जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। तीनों जवान जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बस हादसे में घायल हुए थे।
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आईटीबीपी के तीन घायल जवानों कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल त्सेवांग दोर्जे और कांस्टेबल बबलू कुमार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए आज नई दिल्ली में एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इन जवानों को श्रीनगर से स्पेशल एयर एंबुलेंस के जरिए यहां शिफ्ट किया गया था।
Image
डॉक्टरों द्वारा अमित शाह को जवानों की स्वास्थ्य स्थिति और भविष्य में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गृह मंत्री को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
Advertisement
Image
गौरतलब है कि 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास जवानों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस हादसे में आईटीबीपी के 7 जवानों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। 3 गंभीर रूप से घायल आईटीबीपी जवानों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर से विशेष एयर एम्बुलेंस के माध्यम से 19 अगस्त को जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर, एम्स में भर्ती करवाया गया था।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×