Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Amit Shah: आज रांची जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

01:28 AM Jul 20, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज रांची दौरे पर जाएंगे। वह झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद करेंगे। पार्टी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की सभा बुलाई है, जिसे वह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इस सभा में प्रदेश, जिला, मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के 26 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीएसएफ के विमान से 1.40 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां से दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर करीब सवा घंटा यानी 3.15 तक रहेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद अमित शाह करीब 4 बजे प्रदेश भाजपा के हरमू रोड स्थित दफ्तर आएंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। यहां करीब 1 घंटा तक रुकने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से करीब 7.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

बैठक में यह नेता रहेंगे मौजूद

दो सत्र में होने वाली बैठक के पहले सत्र में शनिवार सुबह 10.30 बजे से कार्यसमिति के सदस्यों को प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। इसमें सांसदों और विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वााजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

अमित शाह करेंगे झारखंड में चुनावी शंखनाद

अमित शाह शनिवार को लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह अपराह्न डेढ़ बजे रांची आएंगे और इसके बाद प्रभात तारा मैदान पहुंचकर प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की सभा में नेताओं-कार्यकर्ताओं में चुनावी समर को लेकर उत्साह भरेंगे। बाद में शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रमुख नेताओं और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर विमर्श करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के रांची आगमन को लेकर पुलिस की तरफ से विशेष तैयारी की गई है। उनके रूट लाइन पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी। अभी तक के प्लान के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री 20 जुलाई को ही रांची आने वाले हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article