W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोलकाता में अमित शाह करेंगे रैली, ममता सरकार को घेरेंगे

07:07 PM Nov 28, 2023 IST | Prateek Mishra
कोलकाता में अमित शाह करेंगे रैली  ममता सरकार को घेरेंगे

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान के समाप्त होने के अगले दिन से ही अमित शाह 'मिशन- 2024' की तैयारी में जुटने जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को 'मिशन- 2024' के तहत कोलकाता के धर्मतला में एक रैली को संबोधित करेंगे।

HIGHLIGHTS

  • भाजपा ने शाह की रैली को 'प्रतिवाद सभा' का नाम दिया
  • कलकत्ता HC की अनुमति के बाद भाजपा कर पा रही रैली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ अमित शाह बुधवार को राज्य की राजधानी कोलकाता में हुंकार भरते नजर आएंगे। भाजपा ने अमित शाह की रैली को 'प्रतिवाद सभा' का नाम दिया है और 'कोलकाता चलो' के नारे के साथ रैली में बड़ी भीड़ लाने की योजना तैयार की गई है। अमित शाह की यह रैली उसी जगह पर हो रही है, जहां कुछ महीने पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी की बड़ी रैली हुई थी।

रैली की परमिशन को लेकर कोलकाता पुलिस और स्थानीय प्रशासन से चले विवाद के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट की अनुमति के बाद भाजपा यह रैली कर पा रही है। पार्टी की कोशिश इस रैली के जरिए उन लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाना है, जिन्हें केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा नेता इसके लिए राज्य की ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×