गुजरात : सूरत में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे अमित शाह
अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए गुजरात में मौजूद है। यात्रा के दूसरे दिन यानी आज गृह मंत्री सूरत शहर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है।
हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूँ।
सभी को ‘हिंदी दिवस’ की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/mQXnUa28PF
— Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2022
अमित शाह ने ट्वीट किया, “राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे लिखा, “हिंदी के संरक्षण और संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूं। सभी को ‘हिंदी दिवस’ की शुभकामनाएं।”