Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड चुनाव के लिए तीन नवंबर को अमित शाह रांची में जारी करेंगे भाजपा का ‘संकल्प पत्र’

झारखंड चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, अमित शाह की तीन चुनावी सभाएं

08:50 AM Nov 02, 2024 IST | Pannelal Gupta

झारखंड चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, अमित शाह की तीन चुनावी सभाएं

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र रविवार को जारी करेगी। पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में इसे जारी करेंगे। यह जानकारी भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।

Advertisement

पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अमित शाह शनिवार की शाम रांची पहुंच रहे हैं। वे पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। रविवार को अमित शाह रांची में संकल्प पत्र जारी करने के बाद राज्य में तीन स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। ये सभाएं पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़, हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और चतरा जिले के सिमरिया में आयोजित होंगी।

4 नवंबर को पीएम मोदी झारखंड दौरा

शिवराज सिंह ने बताया कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आ रहे हैं। वह गढ़वा और चाईबासा में जनसभा संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर जन-जन में उत्साह है। प्रधानमंत्री की सभाओं के साथ राज्य में विकास के सूर्योदय का संदेश फैलेगा।

BJP के पांच प्रमुख घोषणाएं

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को ‘ पंचप्रण’ के तहत पांच प्रमुख घोषणाएं की थीं। पहले ‘प्रण’ के तहत राज्य में सरकार बनने पर ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया गया है। दूसरे प्रण में प्रत्येक परिवार को पांच सौ रुपए में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने और साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया गया है।

छात्रों को ‘युवा साथी योजना’ के तहत आर्थिक मदद

तीसरे प्रण के तहत पांच वर्षों में सरकार में पांच लाख पदों पर झारखंड के युवाओं को नियुक्ति देने का संकल्प व्यक्त किया गया है। चौथे प्रण के अनुसार, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को दो वर्षों तक ‘युवा साथी योजना’ के तहत प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पांचवें प्रण के अंतर्गत राज्य में सभी परिवारों के लिए पक्का आवास सुनिश्चित करने की घोषणा की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article