Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Amit Shah ने दी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई

03:00 PM Nov 23, 2023 IST | Nikita MIshra
Amit Shah

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah सहित केंद्र सरकार के कई मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने फोन कर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

HIGHLIGHTS POINTS:

आज उस व्यक्ति का जन्मदिन है जो पूरे लोकतंत्र को संभाल रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं लोकसभा के अध्यक्ष और स्पीकर ओम बिरला। जिनका आज जन्मदिन है और आज वह पूरे 61 वर्ष के हो चुके हैं। और इसी कारण कई राजनेता उनको उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रही है जिसमें एक नाम Amit Shah  का भी है।

पीएम मोदी ने भी दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर भी बिरला को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट कर कहा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र की संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनका विशिष्ट नेतृत्व और प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। लोकसभा के पीठासीन अधिकारी के रूप में, उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है कि युवा सांसदों और महिला सांसदों को बोलने का अवसर मिले और संसदीय चर्चा समृद्ध हो। यह वर्ष उनके लिए अच्छा स्वास्थ्य,खुशियां और उनके सभी प्रयासों में निरंतर सफलता लेकर आए।

अमित शाह ने ओम बिरला को ऐसे किया जन्मदिन विश

अमित शाह ने बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदन के अंदर लोकतांत्रिक मूल्यों व सकारात्मक चर्चाओं का नया दौर विकसित कर संसदीय प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article