टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमित शाह की जींद रैली की तैयारियों का जायदा लेने पुन्हाना पहुंचे पूर्व मंत्री

NULL

03:20 PM Feb 10, 2018 IST | Desk Team

NULL

पिनगवां : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आगामी 15 फरवरी को जींद में होने वाली युवा साईकल हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर पुन्हाना विधान सभा से रैली प्रभारी एंव पूर्व राज्य मंत्री व कोसली के विधायक बिक्रम सिंह ठेकेदार शुक्रवार को पुन्हाना पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ बताया कि प्रदेश भर से जींद पहुंचने वाली बाईक रैली की पूरी तैयारियां हो गई हैं। आज जनता को कोई परेशानी न हो इसके लिए हर जिले के भाजपा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।

जींद में रैली स्थल हर जिले के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाऐ गऐ हैं। यहां तक की मोटरसाईकलों की पार्किंग का खास इंतजाम रखा गया है। पार्किंग में पार्टी की तरफ से हेलमेट लोक दिया जाऐगा जिससे कोई दूसरा आदमी बाईक ना ले जा सके। उन्होने कहा कि पुन्हाना विधान सभा से करीब दो हजार मोटरसाईकलों को काफिला जींद जाऐगा। जिनमें से अकेले विधायक रहीश की करीब 1200 और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल जैलदार, गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला और हरियाणा हज कमेठी के चेयरमैन औरंगजेब की ओर से भी मोटरसाईकलों को काफिला जींद पहुंचेगा।

विधायक ने अपना आईडिया का खुलासा तो नहीं किया लेकिन उन्होंने बताया कि उनके युवाओं की बाईक रैली की पहचान अलग होगी। जींद रैली में पुन्हाना के कार्यकर्ता अलग से ही पहचाने जाऐगें। उनका कहना है कि जींद रैली के लिए युवाओं में भारी जौश है। विधायक रहीश खान ने बताया कि शुक्रवार को युवाओं की आयोजित की गई बेठक में करीब 800 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। यह रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर जसवंत गोयल,संजय मंडल प्रधान, राकेश कंसल, वसीम खान प्रोफेशर,अफरीदी चोखा सहित काफी लोग मौजूद थे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

– आस मोहम्मद

Advertisement
Advertisement
Next Article