Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

India Richest IAS: सिर्फ 1 रुपए सैलरी लेने वाले अमित कटारिया देश के सबसे अमीर आईएएस, जानें कितनी है नेटवर्थ

Amit Kataria : देश के सबसे अमीर आईएएस अधिकारी सिर्फ 1 रुपए सैलरी लेते हैं। उनकी पत्नी कमर्शियल पायलट हैं।

11:59 AM Nov 12, 2024 IST | Ranjan Kumar

Amit Kataria : देश के सबसे अमीर आईएएस अधिकारी सिर्फ 1 रुपए सैलरी लेते हैं। उनकी पत्नी कमर्शियल पायलट हैं।

Amit Kataria Networth: देश के सबसे अमीर आईएएस अधिकार अमित कटारिया हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी निजी संपत्ति 8.9 करोड़ रुपए है। कुछ महीने पहले ही अमित कटारिया छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कलेक्टर रहने के दौरान चर्चा में आए थे। उस वक्त वह काला चश्मा पहने पीएम मोदी से मिले थे।

व्यापारी परिवार से हैं अमित

दरअसल, कटारिया व्यापारी परिवार से हैं। वह गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उनके परिवार का रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। ये कारोबार दिल्ली और आसपास के इलाकों तक फैले हैं।

8 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार अमित की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपए से ज्यादा है। जबकि, उनकी सैलरी 1.4 लाख रुपए है। वैसे, अमित सिर्फ एक रुपए सैलरी लेते हैं। जब अमित ने काला चश्मा पहनकर पीएम से मिले थे तो इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताया गया था। उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। उन्हें डेपुटेशन पर दिल्ली में नियुक्त किया गया। अब 7 साल बाद अमित की फिर छत्तीसगढ़ में वापसी हो रही है।

कमर्शियल पायलट हैं पत्नी

अमित ने अस्मिता हांडा से शादी की है। वो कमर्शियल पायलट हैं। बता दें, अमित की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस से हुई है। उन्होंने साल 2003 में आईएएस की परीक्षा पास की थी। उनकी 18वीं रैंक थी। इन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article