आंवले का जूस वजन कम करने के लिए होता है बेहद फायदेमंद
इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। कई प्रयासों के बाद भी वह अपनी इस समस्या को कम नहीं कर पाते हैं।
02:04 PM Jul 11, 2019 IST | Desk Team
इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। कई प्रयासों के बाद भी वह अपनी इस समस्या को कम नहीं कर पाते हैं। लोग डाइटिंग, वर्कआउट और डाइट प्लान यह सारी चीजें अपने वजन कम करने के लिए अपनाते हैं। लोगों का वजन बढ़ने से उनकी सेहत पर इसका हानिकारक प्रभाव पड़ता है।
Advertisement
उनके मोटापा, हृदय रोग या फिर हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी का खतरा हो जाता है। इन समस्यों के लिए आंवले का जूस बहुत लाभकारी होता है। वजन कम करने में आंवले का जूस बहुत मददगार है। शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में अंवाले का जूस बहुत अच्छा होता है। दरअसल इसमें कई पोषक तत्व हैं। इसके साथ ही वजन कंट्रोल भी करते हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में आंवले का जूस जरूर शामिल करें।
1. डिटॉक्स करता है
शरीर को डिटॉक्स करने में आंवले का जूस बहुत मददगार है। वजन कंट्रोल करने में भी आंवले का जूस बहुत सेहतमंद रहता है। विटामिन, प्रोटीन और फॉस्फोरस जैसे गुण आंवले में हैं और शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मददगार हैं।
2. कंट्रोल करता है भूख
फाइबर की मात्रा आंवले में भरपूर होती है और यह भूख को कंट्रोल करने में सेहतमंद है। आंवले का जूस पीने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है साथ ही अनहेल्दी खाने की जो इच्छा होती है वह भी नहीं होती है। शरीर में फैट को भी आंवले का जूस इकट्ठा होने नहीं देता है।
3. मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट
शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी आंवला बूस्ट करता है। इसके साथ ही आंवले का जूस शरीर में कैलोरी और फैट को बर्न करता है और वजन को भी कंट्रोल करता है। शरीर में सूजन की समस्या को भी आंवले का जूस कम करता है।
4. बर्न करता है फैट को
आंवले के जूस में फाइबर और प्रोटीन होता है जो शरीर में एक्सट्रा फैट को बर्न करता है। साथ ही शरीर में फैट को भी उत्पन्न होने से बचाता है।
Advertisement