Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एमपॉक्स वायरस ने पाकिस्तान में दी दस्तक, सऊदी अरब से लौटा शख्स संक्रमित

09:41 AM Aug 17, 2024 IST | Aastha Paswan

Ampox Virus: एमपॉक्स वायरस ने अब पाकिस्तान में दस्तक दे दी है। इसके मामले अभी तक अफ्रीका में ही मिले थे लेकिन अब पाकिस्तान में भी यह आ गया है। अफ्रीका के बाहर एमपॉक्स संक्रमण के पुष्ट मामले की रिपोर्ट करने वाला पाकिस्तान दूसरा देश है।

तीन मरीजों को एमपॉक्स संक्रमण

पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, तीन मरीजों में एमपॉक्स संक्रमण पाया गया है। ये मरीज खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के निवासी हैं और हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटे थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन लोगों की पहचान शुरू कर दी है जो उस व्यक्ति के निकट संपर्क में थे, जिनमें सऊदी अरब से आई उड़ान के साथी यात्री भी शामिल हैं।

ये हैं वायरस के लक्षण

यह वायरस संक्रमित पशुओं द्वारा मनुष्यों में फैल सकता है, लेकिन निकट शारीरिक संपर्क के माध्यम से भी एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में फैल सकता है। इस रोग के कारण बुखार, मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर बड़े फोड़े जैसे घाव हो जाते हैं जो 2 से 4 सप्ताह तक रह सकते हैं।

WHO ने इमरजेंसी घोषित कर दी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स वायरस के कहर को देखते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि कई देशों में इससे जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिल रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही WHO ने लोगों को अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया है, ताकि आगे स्थिति और खराब न हो जाए।

किसी के संपर्क में आने से फैलती

गौरतलब है कि एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो आमतौर पर किसी के संपर्क में आने से फैलती है। अब तक कई लोगों में इस तरह का संक्रमण देखा जा चुका है। यह एक तरह से फ्लू जैसी बीमारी है। इससे शरीर में मवाद से भरे दाने भी होते हैं।

2022 में भी ऐसा देखने को मिला था मामला

इस बीमारी को ध्यान में रखते हुए डब्लूएचओ ने तीन सालों में दूसरी बार इमरजेंसी की घोषणा की है। इससे पहले, 2022 में भी ऐसा देखने को मिला था। उस समय इस वायरस ने एक या दो नहीं, बल्कि 100 से भी अधिक देशों में अपना कहर दिखाया था। इससे 200 से भी ज्यादा लोगों की मौत उन दिनों हुई थी। यह वायरस मुख्य रूप से गे और बाइसेक्सुअल पुरुषों को प्रभावित करता है।

500 से ज्यादा लोगों की मौत

बता दें कि कांगो में अब तक 14 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 500 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि 15 साल से कम उम्र की लड़‌कियां भी इस वायरस का शिकार हो रही हैं. इसे ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपातकाल की घोषणा करने का फैसला किया है, ताकि स्थिति को और खराब होने से रोका जा सके।

(Input From IANS)

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article