टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमृतसर हमला : जांच के लिए NIA ने संभाला मोर्चा , हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 50 लाख इनाम घोषित

रविवार को यहां निरंकारी भवन में चल रहे सत्‍संग पर ग्रेनेड फेंका गया था। इससे हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई आैर करीब 10 लोग घायल हो गए।

10:32 AM Nov 19, 2018 IST | Desk Team

रविवार को यहां निरंकारी भवन में चल रहे सत्‍संग पर ग्रेनेड फेंका गया था। इससे हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई आैर करीब 10 लोग घायल हो गए।

पंजाब में अमृतसर के गांव अदलीवाल में रविवार सुबह निरंकारी सत्संग डेरा पर अज्ञात मोटरसाईकल सवारों ने बम फेंका जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत और दस लोगों घायल हुए। पुलिस ने हमलावरों की सीसीटीवी में कैद हुई तस्‍वीरें जारी कर दी है। इसके साथ ही मामले की जांच में तेजी आ गई है और एनअाइए ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

Advertisement

दूसरी ओर, पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हमलावरों और हमले में शामिल संदिग्‍धों की गिरफ्तारी के लिए 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस घटना की जांच करने के लिए NIA टीम रविवार देर रात अमृतसर पहुंच गई है। NIA टीम की अगुवाई मुकेश सिंह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, मृतकों के परिजन के लिए पांच लाख मुआवजे का एलान किया और कहा कि हम आतंकियों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। जबकि पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि हम इसे आतंकी हमला मान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस हमले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। रविवार को यहां निरंकारी भवन में चल रहे सत्‍संग पर ग्रेनेड फेंका गया था। इससे हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई आैर करीब 10 लोग घायल हो गए। हमले में पाकिस्‍तानी व कश्‍मीरी आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

तीन जिंदा कारतूसों के साथ पकडे गए दो संदिग्धों से पूछताछ जारी

इस बीच पंजाब पुलिस ने दो और संदिग्धों को एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। इनको बठिंडा के संगत मंडी कस्बे से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच किसी और हमले की आशंका के एंगल से भी की जा रही है।

दिल्ली और नोएडा में बड़ी सुरक्षा

इस धमाके के बाद राजधानी दिल्ली और नोएडा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम की जांच के लिए फोरेंसिक जांच दल को बुलाया गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Next Article