टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अमृतसर ग्रेनेड हमला : दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा - पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमृतसर ग्रेनेड हमला मामले में दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गत रविवार को हुए इस हमले में

09:52 PM Nov 22, 2018 IST | Desk Team

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमृतसर ग्रेनेड हमला मामले में दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गत रविवार को हुए इस हमले में

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमृतसर ग्रेनेड हमला मामले में दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गत रविवार को हुए इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Advertisement

अमृतसर के बाहरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक धार्मिक समागम में एक ग्रेनेड फेंका था। आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के एक कथित सदस्य बिक्रमजीत सिंह (26) को हमले के सिलसिले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
दूसरे आरोपी की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है।

तेलंगाना चुनाव अभियान में मोदी, राहुल स्टार प्रचारक

अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमपाल सिंह ने बताया कि अवतार सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा क्योंकि पुलिस की विभिन्न टीम उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि अवतार सिंह के पिता गुरदयाल सिंह ने 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद भारतीय सेना छोड़ दी थी।

अवतार सिंह के अजनला शहर के चाक मिसरी खान गांव में स्थित मकान में गये मीडियाकर्मियों को मारे गये आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की कई तस्वीरें दीवार पर चिपकी हुई मिली।

बिक्रमजीत सिंह की मां सुखविन्दर कौर ने उसकी गिरफ्तारी पर आश्चर्य व्यक्त किया और दावा किया कि उसका बेटा निर्दोष है। पुलिस के अनुसार बिक्रमजीत सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था जबकि अवतार सिंह ने भीड़ पर ग्रेनेड फेंका।

Advertisement
Next Article