टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा शानो-शौकत से जीती जाएंगी अमृतसर सीट- सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल (बादल) द्वारा आज अमृतसर के अटारी में विशाल रैली की गई। इस रैली में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

07:07 PM Apr 05, 2019 IST | Desk Team

शिरोमणि अकाली दल (बादल) द्वारा आज अमृतसर के अटारी में विशाल रैली की गई। इस रैली में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

लुधियाना- अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल (बादल) द्वारा आज अमृतसर के अटारी में विशाल रैली की गई। इस रैली में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की समस्त लोकसभा संसदीय सीटों का जिक्र करते कहा कि लोकसभा हलका अमृतसर की सीट अकाली-भाजपा गठजोड़ बहुत ही शानो-शौकत से जीत दर्ज करवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को डिब्बे में बंद करके पाकिस्तान भेजने का आवाहन किया।

Advertisement

पार्टी कार्यकर्ताओं को तनावमुक्त रहने का आवाहन करते हुए सुखबीरसिंह बादल ने हंसी की फुलकारियों के बीच मजाकियां अंदाज में अपने भाषण के दौरान कहा कि अगर आप पार्टी के वफादार वर्कर हो तो रात को भी सोते वक्त अकालियों की छाती पर पार्टी का चुनाव चिन्ह तराजू का बिल्ला (बैच) नहीं लगा तो उस शख्स को पार्टी की तरफ से 2000रूपए जुर्माना देना होगा। उन्होंने हंसी के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि अब सियासी जंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा अब प्रत्येक अकाली वर्कर की रिहायश पर अकाली दल का झंडा लहराता होगा और प्रत्येक अकाली वर्कर की छाती पर बिल्ला भी अकाली दल का होगा।

बीजेपी ने पांच सालों में चंडीगढ़ को दस साल पीछे धकेला : पवन कुमार बंसल

गाड़ी पर स्टिकर भी अकाली दल का होगा। सुखबीर बादल ने अमृतसर सीट को शिअद भाजपा के खाते में डालने के इरादे से यह भी कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नारों के जोश में यह सीट भारी मतों से जीतकर दिखाएं। इस दौरान शिअद प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला किया। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर पर पंजाब की जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। सुखबीर ने कहा कि कैप्टन ने विधानसभा चुनाव में गुटका साहिब हाथ में लेकर झूठी कसम खाई। इससे बड़ी बेअदबी और क्या होगी। अब लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह पर विश्वास नहीं करेंगे।

सुखबीर बादल ने सभा को संबोधित करते यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाथ में गुटका साहिब लेते हुए दशम पिता के चरणों की कसम खाई थी कि मैं अपने चुनावी वादे पूरे करेंगे। लेकिन, कांग्रेस के दो साल पूरी होने के बाद भी कैप्टन ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। सुखबीर ने कहा कि इससे बढक़र और पाप क्या होगा। जो गुरु के चरणों की झूठी सौगंध खाता है उस पर अब कितना विश्वास करना चाहिए यह सिख खुद समझ लें। उन्होंने कहा, ऐसी कांग्रेस को तो बांधकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा वादाखिलाफी की है और इस कारण उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।

सुखबीर बादल ने कहा कि बॉर्डर जिले के लोगों को को जितनी भी सुविधाएं मिली हैं वे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अकाली भाजपा गठबंधन की देन हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने तो सब कुछ छीनने का काम किया है। शिरोमणि अकाली दल किसी सुखबीर या रानीके की जायदाद नहीं है यह वर्करों की पार्टी है।

जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब में वित्तीय संकट के हालात बने हुए हैं। 30 मार्च को पंजाब सरकार ने पत्र लिखते हुए आर्थिक संकट के गंभीर होने की बात कहते हुए विकास के सभी एस्टीमेट रोकने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की की वह कैबिनेट का सत्र बुलाकर आर्थिक आपात कोशिश करें और पंजाब की वित्त व्यवस्था को ठीक करने में विफल रहे वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को इस्तीफा लें।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article