Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई की बाढ़ में थम गई जैगुआर, लेकिन पास में से तेज रफ्तार में निकली बोलेरो,आनंद महिंद्रा ने यूं लिए मजे

पिछले तीन दिन मुंबई में भारी बारिश हुई। वहीं बुधवार 4 सितंबर को निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

08:59 AM Sep 07, 2019 IST | Desk Team

पिछले तीन दिन मुंबई में भारी बारिश हुई। वहीं बुधवार 4 सितंबर को निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

पिछले तीन दिन मुंबई में भारी बारिश हुई। वहीं बुधवार 4 सितंबर को निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हाल ही में सोशल मीडया पर एक वीडियो खूब जोरो-शोरों से छाया हुआ है जिसमें बाढ़ के पानी में फंसी लग्जरी कार जैगुआर फंसी हुई है जबकि महिंद्रा बोलेरो कुछ ही सेकेंड्स में आराम से निकल जाती है। 
Advertisement
पहले देखें वीडियो… 

अब सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद यूजर्स बोलेरो और जैगुआर की आपस में तुलना करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही वो बोलेरो की खूब तारीफें भी कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट करते हुए दोनों गाडिय़ों की एक-दूसरे की तुलना को गलत ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस पर अपनी तारीफ नहीं करनी चाहिए।

हालांकि अपने ट्वीट के लास्ट में उन्होंने कुछ ऐसा की कर दिया। उन्होंने लिखा इस वजह से बोलेरो मेरी पसंदीदा कारों में से एक है। जैगुआर बाढ़ के पानी में फंसी रह गई जबकि बोलेरो बॉस की तरह वहां से निकल गई। बता दें कि आनंद महिंद्रा जितना ज्यादा बिजनेस इंडस्ट्री में मशहूर है उतना ही वो सोशल साइट्स पर भी हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर समसामयिक मुद्दों पर ट्वीट के जरिए अपनी बात को रखते हैं। 
गौरबतलब है कि मुंबई में जोरदार बारिश होने की वजह से सड़कों और पटरी पर खूब पानी भी भर गया था जिससे सड़क और टे्रन सेवा भी बाधित हुई थी। सोमवार से लेकर बुधवार तक मुंबई सहित महाराष्टï्र के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। 
Advertisement
Next Article