आनंद महिंद्रा ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, कहा- मोबाइल ने हमारी जिंदगी...
स्मार्टफोन इस तकनीक के दौर में हमारी जिंदगियों में मुख्य हिस्सा निभाते हैं। वहीं कई ऐसे लोग हैं जो इसे पागलों की तरह यूज करते हैं। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है
12:28 PM Dec 27, 2019 IST | Desk Team
स्मार्टफोन इस तकनीक के दौर में हमारी जिंदगियों में मुख्य हिस्सा निभाते हैं। वहीं कई ऐसे लोग हैं जो इसे पागलों की तरह यूज करते हैं। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि ऐसे डिवाइसेज से आपको चिढ़ भी हो सकती है।
Advertisement
भारत के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। इसी बीच ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है। अगर आपको स्मार्टफोन्स से चिढ़ है तो हम यकीन दिलाते हैं कि आपकी राय इस वीडियो को देखने के बाद बिल्कुल बदल जाएगी।
देखें खूबसूरत वीडियो को
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा, हम अक्सर इस बात की अलोचना करते हैं कि मोबाइल उपकरणों से दुनिया को अपनी जद में ले लिया है हमें खुद को यह याद दिलाना भी अच्छा है कि इन उपकरणों ने हम में से कई लोगों के लिए संचार की नई दुनिया की राहें खोल दी हैं।
शुक्रवार को आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया जिसे 7.6k सिर्फ दो घंटे में मिल गए। 33 सेकेंड के इस खूबसूरत वीडियो को देखने के बाद अगले कुछ पलों तक आप शांत हो जाएंगे।
जो हमसे दूर और बोल-सुन नहीं सकते
इस वीडियो में एक शख्स मिठाई की दुकान के बाहर दिखाई दे रहा है। उसके हाथों में मोबाइल फोन नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साइन लैंग्वेज में शख्स वीडियो कॉल करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो कॉल करना इन्हीं स्मार्टफोन्स ने ही बताया है।
इस वीडियो को देखकर यह समझ में आता है जब सिर्फ बोलने वाले मोबाइल फोन होते थे तो इन दिव्यागों के पास कोई भी विकल्प इस तरह का नहीं होता था। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि जो बोल नहीं सकते वह आज अपनों से दूर होकर भी उनके पास ही हैं।
इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं लोग
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
इस वीडियो ने हम सबका दिल छू लिया है इसमें कोई दोराय नहीं है। इस वीडियो और मोबाइल तकनीक के लोग मुरीद हो गए हैं।
Advertisement