न्यूयॉर्क की सड़कों पर इस शख्श ने लगाए बॉलीवुड गानों पर ठुमके, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपनी कई चीजों के लिए जाने जाते हैं और उनमें से एक उनका ऑनलाइन सेंस ऑफ ह्यूमर है।
08:58 AM Aug 21, 2019 IST | Desk Team
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपनी कई चीजों के लिए जाने जाते हैं और उनमें से एक उनका ऑनलाइन सेंस ऑफ ह्यूमर है। आनंद महिंद्रा के ट्विटर अकांउट को देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने एक नया वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
Advertisement
इस वीडियो में एक शख्स बॉलीवुड के गानों पर न्यूयॉर्क की सड़कों पर डांस करता हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में शख्स का डांस देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इस शख्स ने चोली के पीछे क्या है, धूम 2 के टाइटल ट्रैक, शीला की जवानी, बोले चूड़ियां और पंजाबी गाने तुनक तुनक तुन पर डांस किया है।
देखिए इस शख्स का डांस
आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कम से कम अगली बार जब मैं मैनहट्टन की गलियों में बॉलीवुड के गानों पर डांस करूंगा तो अपने आपको अकेला मैं नहीं समझूंगा। इस वीडियो को अब तक 200 बार री-ट्वीट कर दिया गया है और 31000 लाइक भी मिले हैं।
तगड़ा रिएक्शन दिया लोगों ने
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा बहुत एक्टिव रहते हैं। कई बार आनंद महिंद्रा ऐसी ही फनी वीडियोज पोस्ट कर चुके हैं। आनंद महिंद्रा जो भी वीडियो पोस्ट करते हैं वह रातों रात वायरल हो जाता है। जैसे ये टिक-टाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था।
आनंद महिंद्रा ने इससे पहले एक और वीडियो शेयर किया था जिसके साथ लिखा था कि मेरा व्हाट्सएप वंडर बाक्स मामूली, लेकिन लीक से हटकर उदाहरणों से भरा पड़ा है जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करने में होता है। इस आदमी ने सिर्फ 2 रुपए खर्च करके दरवाजे को अपने आप बंद करने का जुगाड़ ढूंढ लिया, जबकि हाइड्रोलिक के लिए 1500 रुपए का खर्चा आता है। हम इस रचनात्मकता को आगे कैसे ले जाएं जिससे कि ये जुगाड़ से झकास बन सके।
Advertisement