Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आनंद महिंद्रा ने शेयर तस्वीर करके कहा- बढ़िया कैप्शन देने वाले को मिलेगी 'कार'

लागतार अपने ट्वीट को लेकर आनंद महिंद्रा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी अपने एक ट्वीट से वह चर्चा में आ गए हैं। अब ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने कैप्‍शन कंप्टीशन

10:38 AM Sep 17, 2019 IST | Desk Team

लागतार अपने ट्वीट को लेकर आनंद महिंद्रा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी अपने एक ट्वीट से वह चर्चा में आ गए हैं। अब ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने कैप्‍शन कंप्टीशन

लागतार अपने ट्वीट को लेकर आनंद महिंद्रा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी अपने एक ट्वीट से वह चर्चा में आ गए हैं। अब ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने कैप्‍शन कंप्टीशन के लिए एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बस के ऊपर एक और हेडलाइट है और व्हील्स सबसे ऊपर हैं। 
Advertisement
इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि एक बस के ऊपर दूसरी बस है। आनंद महिंद्रा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा है, कुछ समय से मैंने कैप्‍शन कॉम्पटीशन नहीं किया। कैप्‍शन के लिए ये परफेक्ट पिक्चर है। कैप्‍शन इंग्लिश, हिंदी या हिंग्लिश किसी भी हो सकता है। 

ऐसे-ऐसे कैप्‍शन दिए लोगों ने-
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आते ही दर्शकों ने एक घंटे के अंदर ही दो हजार कमेंट्स और हजारों लाइक्स इस पर कर दिए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी क्रिएटिविटी इस तस्वीर में दिखाते हुए मजाकिया और क्रिएटिव कमेंट्स किए हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर पर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने भी कमेंट किया है। 

आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट के लिए आपके पास भी कोई क्रिएटिव कैप्‍शन है तो आप बुधवार की सुबह 10 बजे तक कर सकते हैं। बता दें कि जिसका भी कैप्‍शन आनंद महिंद्रा को सबसे अच्छा लगा वह उसे महिंद्रा की बेहतरीन कार देंगे। अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर फनी विडियोज आनंद महिंद्रा पोस्ट करते रहते हैं। 

आनंद महिंद्रा गहरे विचारों वाले पोस्ट और कॉम्पटीशन वाले पोस्ट भी शेयर करते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आनंद महिंद्रा ने कुछ दिन पहले एक अमेरिकन की ड्रम बजाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। 
Advertisement
Next Article