तिरुमाला की यात्रा के दौरान महिला हो गयी थी बेहोश, कॉन्स्टेबल ने कंधे पर उठाकर तय किया 4 किमी का रास्ता
सोशल मीडिया पर इन दिनों आंध्र प्रदेश के एक कॉन्स्टेबल की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह घटना आंध्र प्रदेश के कडपा जिले की है। दरअसल एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई थीं
10:31 AM Dec 19, 2019 IST | Desk Team
सोशल मीडिया पर इन दिनों आंध्र प्रदेश के एक कॉन्स्टेबल की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह घटना आंध्र प्रदेश के कडपा जिले की है। दरअसल एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई थीं जिनको स्पेशल पार्टी कॉन्स्टेबल ने अपने कंधे पर उठाकर 4 किलोमीटर तक पैदल चले।
Advertisement
महिला जा रही थी तिरुमाला मंदिर की यात्रा पर
तिरुमाला मंदिर की यात्रा पर कई लोग पूर्व विधायक Akepati Amarnath Reddy के साथ जा रहे थे। इस यात्रा में एक महिला भी शामिल थी। यात्रा के दौरान बुजुर्ग महिला चलते-चलते बेहोश हो गई। यात्रियों के लिए किसी भी तरह का कोई व्हीकल यहां पर नहीं था।
यात्रियों के लिए पैदल ही एकमात्र साधन था। पूर्व विधायक की सुरक्षा में Kullayappa नाम के कॉन्स्टेबल ने महिला की हालत को देखा और उन्हें अपने कंधे पर बैठाकर लगभग 4 किलोमीटिर तक चले।
दाखिल करवाया अस्पताल में
उसके बाद अस्पताल में महिला को दाखिल करवा दिया गया। महिला की जिस तरह से Kullayappa ने मदद की उसे देखकर इलाके के लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।
Advertisement