आंध्र प्रदेश : विशाखापत्तनम में अमोनियम गैस का रिसाव, 30 महिलाओं की बिगड़ी हालत
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अचुतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अमोनियम गैस का रिसाव होने के चलते 30 महिला वर्कर्स की तबियत खराब हो गयी।
03:40 PM Jun 03, 2022 IST | Desk Team
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अचुतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अमोनियम गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आई 30 महिला वर्कर्स की तबियत खराब हो गयी। बीमार महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में ला जाया गया। जहां उनकी हालात स्थिर बनी हुई है।
Advertisement
गैस लीक होने की घटना पर विशाखापत्तनम की एसपी गौतमी साली ने कहा कि अचुतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से गैस लीक होने से करीब 30 महिला कर्मचारी बीमार हो गईं। वर्तमान में सभी महिला वर्कर्स का स्वास्थ्य स्थिर है, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हम जांच कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गैस लीक की घटना एक माह में दूसरी बार हुई है। यहां मई माह के पहले सप्ताह में भी एक प्लांट में अचानक स्टाइरीन गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया था। एनडीआरएफ ने विशाखापट्टनम गैस रिसाव के चलते 11 लोगों की मौत की पुष्टि की थी और मरने वालों में 8 साल की बच्ची भी शामिल थी। गैस लीक हादसे में करीब 5000 से अधिक लोग बीमार हो गए थे।
Advertisement