Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आंखे बंद करो.....तुम्हारे लिए सरप्राइज है, कहकर लड़की ने काटा मंगेतर का गला

माता-पिता द्वारा पसंद किया गया लड़का, लड़की को पसंद नहीं था, इसलिए उसने मंगेतर की हत्या का प्रयास किया।

12:58 PM Apr 20, 2022 IST | Desk Team

माता-पिता द्वारा पसंद किया गया लड़का, लड़की को पसंद नहीं था, इसलिए उसने मंगेतर की हत्या का प्रयास किया।

आंखे बंद करो…..तुम्हारे लिए सरप्राइज है, कहकर एक लड़की ने अपने मंगेतर का गला काट दिया। माता-पिता द्वारा पसंद किया गया लड़का, लड़की को पसंद नहीं था, इसलिए उसने मंगेतर की हत्या का प्रयास किया। हालांकि लड़के की जान बच गयी। हैरान कर देने वाला यह मामला आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के अनकापल्ली जिले का है।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, 22 साल की पुष्पा की रामू नायडू के साथ शादी तय हुई थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी और 20 मई को दोनों की शादी होने वाली थी। पुष्पा स्कूली पढ़ाई छोड़ चुकी थी, वहीं रामू नायडू हैदराबाद के CSIR में साइंटिस्ट है। पुष्पा यह शादी नहीं करना चाहती थी और अपने माता-पिता से इस शादी के लिए इनकार कर चुकी थी। लेकिन परिवार के लोग उस पर दबाव बना रहे थे।
आँखों पर पट्टी बांधकर किया चाकू से हमला
रामू नायुडु सोमवार को मंगेतर पुष्पा से मिलने अनकापल्ली गया हुआ था, जहां दोनों ने पहले शॉपिंग की फिर साईबाबा आश्रम की पहाड़ी पर गए। इसके बाद लड़की ने अपने मंगेतर को सरप्राइज कुछ देने के लिए कहा और उसकी आंखें अपने दुपट्टे से बांध दी और चाकू से उसका गला रेत दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।  

असम के कोकराझार में पुलिस ने दो अंतर्राष्ट्रीय गो-तस्करों का किया एनकाउंटर, UP के रहने वाले थे दोनों आरोपी

पुलिस को बताई झूठी कहानी
मामला सामने आने के बाद लड़की ने रामू के घायल होने की झूठी कहानी पुलिस को बताई कहा कि वो बाइक से गिर गया था। लेकिन घायल रामू ने पुलिस अपने बयान में घटना की पूरी जानकारी दे दी। गंभीर रूप से घायल रामू नायडू का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
शादी नहीं करना चाहती थी लड़की
आरोपी पुष्पा ने पुलिस को बताया है कि वह नायडू से शादी नहीं करना चाहती थी, जिसे उसके माता-पिता ने चुना था।उसने कहा है कि उसने इसका विरोध किया था, लेकिन उसके माता-पिता ने उसका विरोध नहीं सुना। फिर उसने बाजार से चाकू खरीदे और रामू पर जानलेवा हमला कर दिया।
Advertisement
Next Article