Andhra Pradesh Flood : गोदावरी में आई भीषण बाढ़ ,16 साल का टूटा रिकॉर्ड
देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। महाराष्ट्र और गुजरात में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।
12:28 PM Jul 17, 2022 IST | Desk Team
देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। महाराष्ट्र और गुजरात में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। गोदावरी नदी में आई भीषण बाढ़ के करण आंध्र प्रदेश के छह जिलों में सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ है। पानी का प्रवाह 25.93 लाख क्यूसेक पर स्थिर रहा।आंध्र प्रदेश जल संसाधन सूचना और प्रबंधन प्रणाली के आंकड़ों के अनुसार, राजामहेंद्रवरम के पास डोवालेस्वरम में सर आर्थर कॉटन बैराज में पानी के प्रवाह से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पिछले 11 घंटों में 33,000 क्यूसेक से अधिक की वृद्धि हुई।
प्रबंध निदेशक बी. आर. आंबेडकर ने कहा
हालांकि, अगर पड़ोसी तेलंगाना में भद्राचलम से पानी पोलावरम के रास्ते कॉटन बैराज तक पहुंचने के बाद अगले कुछ घंटों में जलस्तर बढ़ सकता है।राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक बी. आर. आंबेडकर ने कहा कि कॉटन बैराज में प्रवाह स्थिर रहने से बाढ़ में कमी के संकेत मिल रहे हैं। आंडकर ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हालांकि, गोदावरी के तटीय इलाकों के लोगों को पानी कम होने तक सतर्क रहने की जरूरत है। हम यहां राज्य आपात अभियान केंद्र से स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।’’
तीन-तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता
उन्होंने बताया कि पांच जिलों के करीब 515 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित जिलों में 177 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां 71,200 लोग ठहरे हुए थे।राज्य सरकार ने अल्लूरी सीताराम राजू, एलुरु और कोनसीमा जिलों के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मंजूर की।सरकार ने पहले बाढ़ राहत कार्यों के लिए इन जिलों और पूर्वी एवं पश्चिमी गोदावरी जिलों के लिए दो-दो करोड़ रुपये मंजूर किए थे।
Advertisement
Advertisement